25 हजार का इनामी पुलिस के साथ मुठभेड़ में हुआ घायल










हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना हाफिजपुर पुलिस और एक बदमाश के बीच बुधवार की रात को चली गोली में एक 25 हजार रूपए का इनामी बदमाश घायल हो गया।पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।

घायल बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस जिंदा व खोखा कारतूस एवं एक मोटर साइकिल स्प्लेंडर बरामद की है।घायल बदमाश की पहचान रिजवान पुत्र शौकत निवासी सिवाल खास थाना जानी जनपद मेरठ के रूप में की गई है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी पिलखुआ वरूण मिश्र ने बताया कि बुधवार की रात थाना हाफिजपुर पुलिस बृजनाथपुर नहर पटरी पर गश्त कर रही थी कि एक बाइक सवार संदिग्ध को पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो वह पुलिस पर फायर कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जबाव दिया और बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है जो जनपद अमरोहा के थाना रजबपुर पुलिस में वांछित चल रहा था।बदमाश पर 25 हजार रूपए का इनाम घोषित है।गिरफ्तार बदमाश के आपराधिक इतिहास की अन्य थानों व जनपदों से पुलिस जानकारी जुटा जा रही हैं।घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है।








Related Posts

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के…

Read more

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की छात्राओं…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

लम्बित न रहने पाए किसान समस्याएं

लम्बित न रहने पाए किसान समस्याएं
error: Content is protected !!