हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर लगा गंदगी का अंबार लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है. दोयमी फाटक के बराबर वाली गली में क्रॉसिंग के पास खाली पड़े प्लॉट को लोगों ने गंदगी का अड्डा बना दिया है जिसकी वजह से यहां रह रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने कई बार मामले की शिकायत की लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई. यहां खाली पड़े प्लॉट में आसपास की डेरिया का गोबर डाला जा रहा है जिससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले में संज्ञान लेने की अपील की है.
हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…
Read more





















