
हापुड मे 29 सितंबर को रोजगार मेला
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):आई०टी०आई० एवं जिला सेवायोजन कार्यालय हापुड़ के समन्वय से 29 सितंबर-2025 को प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 3:00 बजे तक स्थल राजकीय आई०टी०आई०, कंदौला, धौलाना, हापुड़ में रोजगार/अप्रैन्टिशिप मेला का आयोजन किया जायेगा।
जनपद हापुड़ के ऐसे युवाओं/युवतियों को जिन्होने आई०टी०आई०, कौशल विकास केन्द्रों से प्रशिक्षण प्राप्त किया है एवं 8वी से स्नातक तक के बेरोजगारो को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से आई०टी०आई० एवं जिला सेवायोजन कार्यालय हापुड़ के समन्वय से 29 सितंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 3:00 बजे तक स्थल राजकीय आई०टी०आई०, कंदौला, धौलाना, हापुड़ में रोजगार/अप्रैन्टिशिप मेला का आयोजन किया जायेगा, जिसमे हापुड़ एवं स्थानीय जनपदों की 10 से अधिक प्रतिष्ठित कम्पनियां / अधिष्ठान अपनी उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष 15000 से अधिक वेतन मान पर अभ्यार्थियों का साक्षात्कार उपरान्त चयन करेगी।
नोडल प्रधानाचार्य आई०टी०आई० नीरज कुमार ने बताया है, कि इच्छुक अभ्यार्थी अपने शैक्षिक / तकनिकी अभिलेखों, आधार कार्ड पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर मेला में ससमय प्रतिभाग कर अवसर का लाभ उठा सकतें है। अधिक जानकारी हेतु संस्थान के प्लेस्मेंट प्रभारी मोबाईल नं0-8708272745 पर सम्पर्क कर सकतें है।
दिल्ली से मात्र 80 किलोमीटर दूर, छह लाख में बुक करें 50 गज का प्लॉट: 9899722241

































