
हापुड में रोजगार मेला 9 मार्च को
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, हापुड़ द्वारा दिनांकः 09-03-2025 को एस०एस०वी० पी०जी कॉलेज, हापुड में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग 50 बहुप्रतिष्ठित कंपनियों जैसे मदरसन डेयरी फ्रूट्स एंड वेजिटेबिलस प्राइवेट लिमिटेड, हीरो होंडा, गर्ग एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड, मून वेबरेज लिमिटेड आदि द्वारा वेतन 15000 से 40000, आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तक के 5000 से अधिक पदों पर भर्ती साक्षात्कार द्वारा किया जायेगा। जिसमें शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, आई०टी०आई०, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर, बी०टेक इत्यादि के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेगें। भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी www.rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन कर अवश्य करें। किसी भी जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय हापुड में सम्पर्क करें। अधिक से अधिक अभ्यर्थी रोजगार मेलें में प्रतिभाग कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठायें।
रोजगार मेला आयोजन स्थलः- एस०एस०वी० पी०जी० कॉलेज, हापुड़।समयः- प्रातः 10:00
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288



























