हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद हापुड़ ने करोड़ों की संपत्ति का ब्यौरा न देने वाले ड्राफ्टमैन एहतेश्यामुद्दीन अंसारी को निलंबित कर दिया गया है। ड्राफ्टमैन की सेवानिवृत्ति आगामी 31 अगस्त को होनी है।
बता दें कि नगर पालिका परिषद के पास जो संपत्ति है उसमें से करोड़ों रुपए की संपत्ति ऐसी है जिन पर देखते ही देखते कब्जे हो गए। कागजों में भी घपला का मामला सामने आया। ऐसे में इन सभी का रिकॉर्ड मेनटेन करने में ड्राफ्टमैन की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यहां संपत्तियों का ब्यौरा और इससे संबंधित सभी देखरेख का कार्य सालों से एहतेश्यामुद्दीन अंसारी देख रहे थे। एहतेश्यामुद्दीन अंसारी को आदेश दिए गए थे कि वह नगर पालिका की संपत्ति का चिंति करण कराएं लेकिन कई बार कहने के बाद भी न तो संपत्तियों का चिह्निकरण कराए। कई बार कहने के बाद भी न तो संपत्तियों का चिह्निकरण कराया गया और नई संपत्तियों से संबंधित कागजात सौंपे गए। अधिकारियों ने भी एहतेश्यामुद्दीन अंसारी की सेवानिवृत्ति से पहले ही निलंबन की कार्रवाई की है। ड्राफ्ट्समैन एहतेश्यामुद्दीन अंसारी ने न तो संपत्तियों का चिह्निकरण कराया हैं और न ही संपत्तियों का ब्यौरा दिया।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033
























