डीएम के आवास की सुरक्षा को भंग कर रहा है कर्मचारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की जिलाधिकारी के आवास पर तैनात एक कर्मचारी आवास की गोपनीयता व सुरक्षा को भंग कर रहा है, जिसकी वीडियो जमकर वायरल हो रही है।
सूत्रों के अनुसार जिलाधिकारी के नई मंडी आवास पर एक संविदा सफाई कर्मचारी की तैनाती की गई है। यह सफाई कर्मचारी जिलाधिकारी के आवास के चारों तरफ वीडियो बनाकर व सैल्फी बना कर अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर कर रहा है। किसा ने ये फोटो और वीडियो वायरल कर दी है।
सफाई कर्मचारी की हरकत से डीएम आवास की गोपनीयता व सुरक्षा भंग हो रही है। नागरिकों ने सफाई कर्मचारी को तुरंत हटाने व उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही संविदा सफाई कर्मचारी ठेकेदार के विरुद्ध जांच की जरुरत है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950




























