
खाली प्लाट में गंदगी का साम्राज्य
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com):हापुड के न्यू शिवपुरी के वार्ड नंबर 35 मे शिवा पब्लिक स्कूल से गर्ग हैंडलूम फैक्ट्री को जाने वाली सड़क पर मकान संख्या 1659,1660 के सामने गत 50 वर्षो से एक प्लाट खाली पडा है जिसमे लोग कूडा फैकते है तथा कुत्ते, बन्दर बैठे रहते हैं जो कई राहगीरो को काट चुके हैं।
सभासद अमित शर्मा उर्फ मोनू बजरंग के साथ सुरेश चन्द जैन, पंकज कंसल चावल वाले कृष्ण अवतार आदि ने जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय को ज्ञापन देकर नगर पालिका परिषद हापुड के अधिशासी अधीक्षक के द्वारा प्लाट स्वामी को नोटिस भिजवाकर प्लाट की बाउंड्रीवाल करवाने की मांग की। जिलाधिकारी ने 5 दिन मे नगर पालिका परिषद हापुड के अधीशासी अधीक्षक को प्रकरण मे कार्यवाई करने को लिखा है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































