हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उच्च प्राथमिक विद्यालय दोयमी में शनिवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम प्रधानाचार्य दिलशाद अली की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सहायक अध्यापिका रश्मि मित्तल ने महिलाओं को मिशन शक्ति के बारे में बताया कि यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीआदित्य नाथ की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका उद्देश्य महिलाओं का सम्मान सुरक्षा और स्वावलंबन है।अगर हम नारी जाति स्वयं एक दूसरे का सम्मान नहीं करेगी तो कोई दूसरा भी हमारा सम्मान नहीं करेगा। हमें स्वावलंबी बनना चाहिए अपने अंदर जो भी योग्यता है उस को प्रदर्शित करते हुए अपना कोई भी काम शुरू करना चाहिए अगर हम सब प्रेम से रहेंगे तो एकल परिवार से दोबारा संयुक्त परिवार बनने लगेंगी। रानी चाहल ने सारे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी कि विपत्ति के समय में हम इन नंबरों पर फोन कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। मीनू वर्मा ने सभी को महिलाओं के लिए सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली योजनाएं उज्जवला योजना समृद्धि योजना सुकन्या योजना फ्री में सिलाई मशीन बांटना आदि योजनाओं की जानकारी। इसी कार्यक्रम के तहत सितंबर में खेल के प्रति जागरूकता और महिला खिलाड़ियों के संघर्ष की कहानी बतानी थी इसी कार्यक्रम का दौरान रश्मि मित्तल ने सभी ओलंपिक में जो महिलाएं सम्मिलित हुई थी और पदक प्राप्त किए थे उनका नाम एक कविता “हमारी छोरी छोरों से कम है के” के माध्यम से प्रदर्शित किया तथा उनके संघर्ष की कहानी भी सभी को बताई। सभी ने वादा किया कि वह सब भी अपनी बेटियों को जागरूक करेंगे और खेल के प्रति उनकी रूचि बढ़ाएंगे और पढ़ने के लिए भी वह नित्य स्कूल भेजेंगे। स्कूल में महिला क्रिकेट व निशानेबाजी का आयोजन किया गया।
इस बीच महिला अभिभावकों के बीच आयोजित एक रोचक कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित महिला अभिभावकों ने क्रिकेट मैच खेला और निशानेबाजी की प्रतियोगिता में कुछ सटीक तो कुछ आड़े तिरछे निशाने लगाकर अपनी प्रतिभा को दिखाया।
अभिभावकों में राखी शर्मा, इमराना, रूबी, राजू, रानी, प्रकाशी, गीता, गुलिस्ता, आयशा, पुष्पा, पारुल, बबीता, सुनीता, आदि सम्मिलित हुए इनके अतिरिक्त साक्षी यादव, अकाश यादव, साक्षी, इक्षिता, तारावती, काजल, लवलेश, अलका, बबीता, मीनू, रानी, रश्मि मित्तल, उपस्थित थे।


























