
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शनिवार को मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों को विशेष रूप से सजाया गया जहां महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाए गए। कार्यक्रम में स्क्रीन पर मुख्यमंत्री का लाइव संदेश प्रसारित किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में नारी सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा पर जोर दिया। देहात थाने के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि उनका लक्ष्य समाज में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने थाना प्रभारी से कई सवाल पूछे। बड़े ही उत्सुकता के साथ छात्राओं ने मुख्यमंत्री को सुना और बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

































