👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राष्ट्रीय जागरुक ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान में रविवार को पिलखुवा में विचार-संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज की एक जुटता पर बल दिया।
महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आरडी शर्मा ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। ब्राह्मण परस्पर प्रतिद्वन्दिता से छोड़कर महासंघ के बैनर तले एक मंच पर एकत्र हो जाए। एक जुटता मे ही समाज का भला है। उन्होंने शिक्षा पर भी जोर दिया और कहा कि शिक्षित व संगठित समाज के लिए ही तरक्की के द्वार खुले है।
समारोह में महासंघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पटका व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। हापुड़ के अरविंद शर्मा व नानक चंद शर्मा ने भी सम्बोधित किया।
पनीर मात्र 260 रुपए किलो : 9870723581

































