
सरकारी योजनाओ के लाभ से पात्र वंचित न रहने पाएं:कपिल देव
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को सीएम डैशबोर्ड की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं में किसी भी लाभार्थी को परेशान न किया जाए।उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए की आम जनमानस की विद्युत बिल को लेकर जो भी शिकायतें उनके कार्यालय में प्राप्त होती है उनका समय सीमा के अंतर्गत निस्तारण करना सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने प्रभारी मंत्री को जनपद में हो रहे विकास कार्यों से अवगत कराया।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर, जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम, जिला अध्यक्ष भाजपा कविता माधरे, अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व सहित जनपद स्तरीय अधिकारी व जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
हापुड़ में खुल गई है “SIP ABACUS ACADEMY”: 6396456731 || पक्का बाग, हापुड़





























