हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विद्युत उपभोक्ताओं को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। आरडीएसएस योजना के तहत हापुड़ क्षेत्र में बिजली सुधार के लिए 65 करोड़ से कार्य होंगे। हाफिजपुर क्षेत्र में 11 करोड़ रुपए से कार्य किए जाएंगे। क्षेत्र के रहने वाले 20 गांव के लगभग 50,000 से ज्यादा लोगों को विद्युत आपूर्ति मिलेगी जिसका विधायक विजयपाल आढ़ती ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण भी किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार गांव व शहरों में लोगों को बेहतर विद्युत आपूर्ति पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। विद्युत व्यवस्था का सुधारने के लिए ऊर्जा निगम लगातार प्रयास कर रहा है।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483




























