
हापुड़ सीएचसी समेत 10 मोहल्लों व गढ़ में विद्युत आपूर्ति आज रहेगी बाधित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड तथा गढ़मुक्तेश्वर के कुछ इलाकों की विद्युत आपूर्ति शनिवार आज प्रभावित रहेगी। हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित बिजली घर से जुड़े हापुड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत 10 मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति शनिवार को दो घंटे बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता आशीष कौशल ने बताया कि पेड़ों के छंटाई के कारण आपूर्ति सुबह 9:30 बजे से सुबह 11:30 बजे तक बाधित रहेगी।
ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि शनिवार को 33/11 केवी विद्युत केंद्र द्वितीय से निर्गत 11 केवी गढ़ चौपला फीडर के बाईफरफेशन के लिए वैक्यूम सर्किट ब्रेकर लगाया जाएगा जिस वजह से सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति दोपहर 12:00 से दोपहर 3:00 बजे तक बाधित रहेगी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


































