👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा से रेलवे स्टेशन के बीच पेड़ों के बढ़ने के कारण उन्हें काटा जाना है जिसके चलते हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित प्रथम 11 केवी के फीडर नंबर 8 से सप्लाई होने वाली विद्युत आपूर्ति 22 सितंबर तक बाधित रहेगी। सुबह 8:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी जिसकी वजह से क्षेत्र वासियों को थोड़ी परेशानी होगी। विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि पेड़ों को काटा जाना है जिसके चलते क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को कुछ देर के लिए बंद किया जाएगा।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:


























