
हापुड़ में आज और कल प्रभावित रहेगी विद्युत आपूर्ति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में दो दिनों तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। स्वर्ग आश्रम रोड व रेलवे रोड पर स्थित मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति 25 व 26 सितंबर को बाधित रहेगी जिसकी वजह से क्षेत्र वासियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उपखंड अधिकारी ने बताया कि उपकेंद्र 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र स्वर्गाश्रम रोड, पटना मुरादपुर ने अवगत कराया की 33/11 केवी विद्युत केंद्र स्वर्गाश्रम रोड से निर्गत 11 केवी पोशक नंबर चार पर जर्जर लाइन बदलने का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इसकी वजह से देवलोक, प्रभा विहार, त्यागी नगर, ग्रीन वैली क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बाधित रहेगी। वहीं मोहल्ला शिवपुरी, पटेल नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्रभावित रहेगी।
हापुड़: रिश्तों में मिठास घोल रहा ‘मेरठ स्वीट्स’, मिठाई के साथ चटपटी चाट व छोले भटूरे का चखें स्वाद

































