
👁 0 views Views
मरम्मत कार्य के चलते दो दिन प्रभावित रहेगी विद्युत आपूर्ति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित अतराड़ा क्षेत्र में मंगलवार और गुरुवार को 33/11 केवी उपकेंद्र अतराड़ा हापुड़ पर अनुरक्षण माह के अंतर्गत 33 केवी लाइन की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। यह कार्य दोनों दिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा जिसके चलते क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस कार्य के चलते हापुड़ अतराड़ा के संबंधित क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे करीब पांच हजार उपभोक्ताओं पर सीधा असर पड़ेगा। ऐसे में अपना जरूरी कार्य विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने से पहले निपटा लें।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996































