
👁 0 views Views
हापुड़ के कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति आज तीन घंटे तक रहेगी प्रभावित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पटना मुरादपुर बिजली घर की हाइट टेंशन लाइन पर कार्य और उपकेंद्र स्विच यार्ड में अनुरक्षण कार्य के चलते सोमवार आज 20 मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अधिशासी अभियंता आशीष कौशल ने बताया कि किला कोना, चैनापुरी, मीनाक्षी रोड, नवी करीम, मोरपुरा आदि मोहल्लों में दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
अप्सरा साडीज़ से खरीदें साड़ी, लहंगे, सूट व लांचे का लेटस्ट कलेक्शन: 9997358158






























