👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के आनंद विहार स्थित बिजलीघर में मरम्मत कार्य के चलते शहर के कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति सुबह 9:45 बजे प्रभावित हो गई जो लगभग 1:00 बजे के आसपास सुचारू होगी। बिजली घर में मरम्मत कार्य के चलते बिजली विभाग ने सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली घरों से विद्युत आपूर्ति को को बंद करने का फैसला लिया जिससे मरम्मत की जा सके। ऐसे हापुड़ का आर्य नगर, जवाहर गंज, न्यू आलोक समेत विभिन्न मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। आनंद विहार बिजली घर से दिल्ली रोड के प्रथम, द्वितीय, प्रीत विहार, आनंद विहार, टाउन हॉल बिजलीघर को उर्जीकृत किया जा रहा है जिसके चलते पांचों घरों से जुड़े शहर के करीब 80 फ़ीसदी इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

































