
14 दिनों से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की अल्लाहबख्शपुर रोड से 14 फरवरी को चोरों ने 19 विद्युत पोल से तार चोरी कर लिए थे। इसके बाद से सैकड़ो परिवार बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं जो कि अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए अन्य स्थानों पर मजबूरन जा रहे हैं। विद्युत सप्लाई नहीं आने से नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर अपना आक्रोश भी जताया।
गढ़मुक्तेश्वर वार्ड नंबर-2 का एक हिस्सा अल्लाहबख्शपुर फाटक तक लगता है। फाटक के पास करीब 100 से अधिक परिवार रहते हैं। दो फरवरी को चोरों ने यहां 19 खम्भों से बिजली लाइन को चोरी किया था। इसके बाद से ही क्षेत्र रात के समय अधिकार में डूब जाता है। लोग मजबूरन अपना मोबाइल अन्य क्षेत्र में जाकर चार्ज कर रहे हैं। जरूरत के लिए दूसरे स्थान पर निर्भर हैं। लोगों ने विद्युत लाइन सुचारु कराने की मांग की है।
दमदार ई-रिक्शा के साथ पाएं उचित दामों पर सभी एसेसरीज मुफ्त व लोन फीस फ्री: 7906867483





























