
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): रविवार की सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मरम्मत के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र दिल्ली रोड और दिल्ली रोड प्रथम हापुड़ बिजनेस प्लान 2024-25 के अंतर्गत क्षमता वृद्धि का कार्य किया जा रहा है जो रविवार की सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा। 33/11 केवी विद्युत केंद्र दिल्ली रोड एवं दिल्ली रोड प्रथम हापुड़ से पोषित संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरन गर्मी झेलनी पड़ रही है। लोगों के हाल बेहाल हैं जो कि बढ़ते तापमान के कारण व्याकुल हो उठे हैं।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

































