हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा के गांव शाहपुर-फगौता बिजली घर पर तैनात अवर अभिंयता राजकुमार औऱ संतराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों ने सूचना मिलने के तीन दिन बाद भी बिजली के टूटे तार को ठीक नहीं कराया। ऐसे में ग्राम प्रधान ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि तार टूटने से करंट की चपेट में आकर एक किसान के भैंसे की मौत हो गई थी।
मामला बीती 17 अक्टूबर का है जब गांव के पास बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिर गया जिसकी शिकायत बिजलीघर पर की गई थी। लेकिन कर्मियों द्वारा तार को सही नहीं किया गया। बुधवार की रात किसान सतेंद्र का भैंसा खुल गया और जमीन पर पड़े तार की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान अतुल सिसोदिया की तहरीर पर जेई राजकुमार और संतराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जाच में पुलिस जुट गई है।
MBBS/MD/MS के लिए SIMS में ले दाखिला: 8859112733


























