आईजीएल पाइप लाइन डालने के दौरान 65 लाख की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त, मुकदमा दर्ज










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ की दिल्ली रोड पर आईजीएल कंपनी की पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। जीएल गोल्डन कांट्रेक्टर द्वारा पाइप लाइन बिछाई जा रही है। ऐसे में अंडरग्राउंड विद्युत लाइन तीन जगह से क्षतिग्रस्त हो गई जिसके कारण बिजली विभाग को करीब 65 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। जेई हृदय शंकर प्रजापति की तहरीर के आधार पर हापुड़ कोतवाली पुलिस ने जीएल गोल्डन कांट्रेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित बिजली घर में जेई के पद पर तैनात हृदय शंकर प्रजापति ने थाने में तहरीर दी कि आईजीएल कंपनी की पाइप लाइन डालने के दौरान टाउन हॉल उपकेंद्र की अंडरग्राउंड विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हुई है जिसके कारण सरकार को करीब 65 लाख का नुकसान हुआ है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और जीएल गोल्डन कांट्रेक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 140 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Admission Open Now for SA International School : 9625816920








Related Posts

एलायंस का सम्मान समारोह

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एलायंस क्लब इंटरनेशनल, डिस्ट्रिक्ट 142 नॉर्थ के तत्वावधान में हापुड में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में एलायंस क्लब क्रिस्टल को…

Read more

बदनोली में लगे टीबी शिविर से 118 रोगी हुए लाभान्वित

🔊 Listen to this हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): नि:क्षय दिवस पर हापुड जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवम् आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों पर मनाया गया। नि:क्षय दिवस के अवसर पर मेरिनो कंपनी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एलायंस का सम्मान समारोह

एलायंस का सम्मान समारोह

बदनोली में लगे टीबी शिविर से 118 रोगी हुए लाभान्वित

बदनोली में लगे टीबी शिविर से 118 रोगी हुए लाभान्वित

डिजिटल साक्षरता पर ग्राम प्रधान को ट्रेनिंग

डिजिटल साक्षरता पर ग्राम प्रधान को ट्रेनिंग

रेल लाइन के पास मिला युवक का शव

रेल लाइन के पास मिला युवक का शव

हापुड़ में पुलिस ने की अचानक होटलों की चैकिंग

हापुड़ में पुलिस ने की अचानक होटलों की चैकिंग

हमला व मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज

हमला व मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज
error: Content is protected !!