हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत हरसिंहपुर बृजनाथपुर में ग्रामीण इन दिनों बेहद परेशान है। बिजली आंख मिचोली का खेल खेल रही है जिसकी वजह से ग्रामीणों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण बिजेंद्र शर्मा ने बताया कि जब से हरसिंहपुर बृजनाथपुर को फगोता बिजली घर से जोड़ा गया है। तभी से बिजली आंख मिचोली का खेल, खेल रहे हैं। लगातार ट्रिपिंग होती है। गांव में 15 घंटे ही बिजली आ रही है। लाइट न होने की वजह से पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था, चारा काटने में काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। बुधवार की बात करें तो सुबह 6:00 बजे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी जो 11:00 बजे पुनः चालू हुई। ऐसे में लगातार हो रही ट्रिपिंग की वजह से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सोलर पैनल लगवाना हुआ सस्ता, सब्सिडी व लोन की सुविधा का उठाएं लाभ: 7011060034































