हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर में ऊर्जा निगम चौथा बिजली फीडर तैयार करने की तैयारी कर रहा है। प्रस्तावित बिजली फीडर में लगभग 50 लाख रुपए की लागत आएगी जिससे उपभोक्ताओं को आए दिन होने वाले फाल्ट से निजात मिलेगी।
एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि गढ़ नगर पालिका क्षेत्र में पहले तीन फीडर है जिसमें एक ब्रजघाट और दो गढ़ नगर में बने हुए हैं। एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि तीनों फीडरों के भार को बांटने और आए दिन होने वाले फाल्ट से बचने के लिए गढ़ नगर के लिए चौथा फीडर तैयार किया जा रहा है जिसे शासन स्तर से मंजूरी मिल गई है। उम्मीद है कि इस महीने फीडर पर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। यह फीडर चार किलोमीटर लंबा होगा। गढ़ में अल्लाहबख्शपुर की तरफ से शुरू होता हुआ, मीरा रेती, गढ़ गंगा मंदिर, गढ़ के बारहादरी मैदान की ओर से होता हुआ गढ़ तहसील और नक्का कुआं रोड पर फीडर तैयार होगा।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811





























