हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में सभी बिजली अभियंता और अवर अभियंता चार, पांच और छह अप्रैल को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. प्रदेश में 15 मार्च से चल रहे असहयोग आंदोलन को और गति देने की तैयारी ऊर्जा निगम के अभियंता और अवर अभियंताओं ने कर ली है. बता दें कि ऊर्जा निगम के प्रबंधन की ओर से न्यूनतम आवश्यक संसाधन उपलब्ध न कराए जाने, भयमुक्त वातावरण स्थापित करने के विरोध में निगमों के जूनियर इंजीनियर और अभियंता शांतिपूर्ण ध्यानाकर्षण असहयोग आंदोलन चला रहे हैं जिसको गति देने के लिए 4 से 6 अप्रैल तक सामूहिक अवकाश पर रहने का फैसला किया है.
अमृत डायग्नोस्टिक सैंटर ने निकाले जांच के लिए विशेष पैकेज 7817982711
























