हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में बिजली विभाग ने मौहल्ला निवाजीपुरा में चेकिंग अभियान चलाया जिससे इलाके में हडकंप मच गया। बुधवार की सुबह चलाए गए इस चेकिंग अभियान के दौरान विद्युत निगम की टीम ने 21 बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई की।
बता दें कि बुधवार की सुबह बिजली विभाग के एसडीओ यसंद्र कुमार, जेई आनंद मौर्य, विजिलेंस टीम और पुलिस बल के साथ मोहल्ला निवाजीपुरा पहुंचे। पिछले कई दिनों से मिल रही बिजली चोरी की शिकायत के बाद टीम ने इलाके में छापा मारा और हालात को देखकर टीम चौक गई। मोहल्ले में 21 लोग बिजली की चोरी करते हुए पकड़े गए। इन सभी पर कटिया डालकर बिजली चुराने का आरोप है। चोरों को सबक सिखाने के लिए विद्युत विभाग की टीम ने 21 लोगों के खिलाफ कार्यवाही कर लगभग साढ़े सात लाख का जुर्माना लगाया है। बिजली विभाग की छापेमारी से इलाके में हड़कंप मचा है।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010




























