VIDEO: गढ़ में विद्युत विभाग ने 50 से ज्यादा लोगों पर कसा शिकंजा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में बिजली चोरों, बकायेदारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. गढ़ एक्सएन केपी पूरी के नेतृत्व में मंगलवार की सुबह जबरदस्त अभियान शुरू हुआ जहां 50 से ज्यादा लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई.
एसडीओ प्रभव गौर ने जेई हरीराज, जेई प्रमोद कुमार, tg2 लोकेश के साथ बकायेदारों और बिजली चोरों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए मोर्चा संभाल लिया और टीम ने छापेमारी शुरू कर दी जिसके चलते गोहरा गढ़ में छह नामचीन बकायदारों के कनेक्शन काट दिए. बताया जा रहा है कि यह नामचीन बकायदार हुक्मरानों की आड़ में राजस्व को चूना लगा रहे थे जिन पर 80-90 हजार रुपए बकाया हैं. वहीं दो बिजली चोरों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा भी दर्ज किया गया. आपको बताते चलें कि उपेड़ा के जंगल में भी विद्युत विभाग की टीम ने जबरदस्त कार्रवाई की और यहां 3 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए जिन पर पिछले चार-पांच सालों से विद्युत विभाग का हजारों बकाया चल रहा था. विद्युत विभाग की टीम ने जब चेकिंग की तो उसके होश उड़ गए. विभाग की टीम ने पाया कि 5 हॉर्स पावर के स्वीकृत लोड पर 10 हॉर्स पावर की मोटर चलाई जा रही थी. इसके चलते ट्यूबेल संचालक के खिलाफ भी विद्युत विभाग ने जबरदस्त कार्रवाई की.
गढ़ के एक्सएन के पी पूरी का कहना है कि किसी भी सूरत में बकायेदारों और बिजली चोरों को बख्शा नहीं जाएगा. इसी क्रम में सिंभावली में भी विद्युत विभाग की टीम ने जगह-जगह कार्रवाई करते हुए 40 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए और पांच बिजली चोरों को रंगे हाथों पकड़ लिया.
इस दौरान एक्सएन केपी पूरी, एसडीओ प्रभव गौर, एसडीओ तेजपाल, जेई हरीराज, जेई प्रमोद कुमार, tg2 लोकेश उपस्थित रहे. प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग का यह अभियान मंगलवार की देर रात तक जारी रहेगा.







Related Posts

हापुड़ में फिर बदलेगा मौसम, सोमवार को आकाश में छाए रहेंगे बादल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में भले ही धूप निकलने से दो डिग्री तापमान बढ़ा है। लोगों को सर्दी से राहत मिली है लेकिन विक्षोभ में…

Read more

पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एनएच-9 पर चौधरी प्रॉपर्टी के सामने दो फरवरी की देर रात अज्ञात लोगों ने दो…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ में फिर बदलेगा मौसम, सोमवार को आकाश में छाए रहेंगे बादल

हापुड़ में फिर बदलेगा मौसम, सोमवार को आकाश में छाए रहेंगे बादल

पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील

पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील

गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

समय पर पहचान से कैंसर है पूरी तरह इलाज योग्य

समय पर पहचान से कैंसर है पूरी तरह इलाज योग्य

कंप्यूटर एवं सिलाई केंद्र पर वितरित किए गए सर्टिफिकेट

कंप्यूटर एवं सिलाई केंद्र पर वितरित किए गए सर्टिफिकेट
error: Content is protected !!