हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बिजली विभाग का विवादों से पुराना रिश्ता है। बिजली विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। आरोप है कि कुछ लाइनमैन ने उपभोक्ताओं से सांठगांठ कर लंबी दूरी के कनेक्शन दे दिए हैं जिसकी जांच जल्द शुरू होगी।
आपको बता दें कि केबल के जरिए अधिकतम 50 मीटर की दूरी तक ही घरेलू कनेक्शन दिए जा सकते हैं। लेकिन ऐसे कई मामले प्रकाश में आए हैं जहां कई कॉलोनियां में उपभोक्ताओं को इस नियम को ताक पर रखकर बिजली पहुंचाई जा रही है। जिन कॉलोनियों में विद्युत पोल नहीं है वहां भी बिजली पहुंचाई जा रही है।
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार लाइनमैन ने उपभोक्ताओं से सांठगांठ कर बिजली के तार बिछाए हैं। मामले की जानकारी मिलने पर अधीक्षण अभियंता यूके सिंह का कहना है कि इन कनेक्शनों की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मोबाइल खरीदने पर पाएं चांदी का सिक्का फ्री, 7503555520

























