हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बिजली चोरों के खिलाफ हापुड़ डिवीज़न में बिजली विभाग ने जबरदस्त अभियान चलाया हुआ है. इसी क्रम में पिछले 90 दिनों में 14 सौ से अधिक बिजली चोरों को बिजली विभाग ने पकड़ा है कि जिन्हें नोटिस जारी कर पांच करोड रुपए का जुर्माना लगाया गया है. बिजली विभाग की इस कार्रवाई से बिजली चोरों में हड़कंप मचा है.
बताया जा रहा है कि हापुड़ डिवीज़न में लाइन लॉस 45 फ़ीसदी से अधिक हो गया जिसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए यह कार्रवाई शुरू कर दी है. इसी क्रम में विद्युत विभाग के अधिकारी देर रात ही बिजली चोरों के घर छापामारी कर रहे हैं और चोरी करने पर कार्रवाई कर रहे हैं. सबसे बड़ी बात तो यह है कि यह आंकड़ा हापुड़ डिवीजन का है. पूरे जिले की बात करें तो यह काफ़ी बढ़ जाएगा.
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*


























