हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : विद्युत विभाग बकायेदारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई लगातार कर रहा है. इसी कड़ी में पिलखुवा में 75 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए. एसडीओ प्रदीप कुमार के अनुसार दस हजार के ऊपर के बताएं बकाया 16 लाख रुपए के 75 बकायेदारों उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई मंगलवार को की गई. वहीं 15 उपभोक्ताओं से दो लाख 75 हजार का राजस्व भी वसूला.
बता दें कि पिलखुवा में सब डिवीजन में 10 हजार से अधिक के साढे चार हजार उपभोक्ता हैं जिन पर करीब 50 करोड़ विद्युत विभाग का बकाया है.
अमृत डायग्नोस्टिक सैंटर ने निकाले जांच के लिए विशेष पैकेज 7817982711
























