👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बिजली विभाग के बकायेदारों के खिलाफ ऊर्जा निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए 1 से 10 अक्टूबर तक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बकायेदारों के कनेक्शन काट कर बकाया वसूला जा रहा है। पिलखुवा डिवीजन के अधिशासी अभियंता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बकाया की वसूली में तेजी लाने के लिए शासन ने राजस्व संग्रह अभियान की शुरुआत की है जिसके चलते अभी तक 350 कनेक्शन काटकर 40 लाख 34 हजार रुपए का बकाया वसूला गया है जिसमें से ग्रामीण क्षेत्र में 24 लाख 77 हजार व शहरी क्षेत्र में 15 लाख 57 हजार रुपए का बकाया वसूला गया है।
MBBS/MD/MS के लिए SIMS में ले दाखिला: 8859112733

































