हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित उपखंड अधिकारी प्रथम के निर्देश पर रामपुर रोड बिजली घर के अवर अभियंता महरोज और एई राजस्व सौरभ दीक्षित ने सोमवार को पत्थर वाला कुआं व मोहल्ला कानून गोयान में छापा मार पांच लाख से अधिक की बिजली चोरी पकड़ी। साथ ही चार घरों पर कटिया डालकर चोरी पकडे जाने के मामले में थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
आपको बता दें कि ऊर्जा निगम की टीम ने कटिया डालकर चोरी से एसी और कूलर चला रहे घरों में सोमवार की देर रात छापा मारा। जहां चार घरों में पांच लाख से अधिक की बिजली चोरी पकड़ी जिसके बाद ऊर्जा नगर की टीम ने चार मामलों में कटिया डालकर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही राजस्व वसूली के लिए नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586



























