
👁 0 views Views
15 बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे गए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना कस्बे में विद्युत विभाग की टीम ने बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए। 15 लोगों के विद्युत कनेक्शन काटे गए हैं जिससे हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। अवर अभियंता ने लोगों से ओटीएस योजना का लाभ उठाने की अपील की है। उपकेंद्र के प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि मंगलवार को धौलाना के बड़ा मोहल्ला , वाल्मीकि मोहल्ला, बड़ा बाजार, छोटा बाजार समेत अन्य इलाकों में विभागीय टीम के साथ मिलकर 10 हजार से अधिक के बिजली के बकाएदारो के खिलाफ अभियान चलाया और ओटीएस योजना के तहत करीब तीन लाख का राजस्व भी वसूला। इस दौरान कर्मचारियों ने 15 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065





























