👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला पुराना बाजार में रविवार की रात करीब 8:30 बजे तारों में आग लग गई जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और इलाके की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई. विद्युत विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति को सुचारू किया जिसके बाद सभी लोगों ने राहत की सांस ली.
































