हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आवास विकास में स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के बैनर तले संविदा कर्मियों ने गुरुवार को धरना देकर प्रदर्शन किया और मांग की कि संविदा कर्मी नरेंद्र त्यागी को सम्मान सहित बहाल किया जाए। ऐसा न करने पर आंदोलन जारी रहेगा और वह भूख हड़ताल करेंगे। संविदा कर्मी पिछले सात दिनों से धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं जिनका कहना है कि उनकी मांगों पर अभी तक किसी ने ध्यान नहीं दिया है।
बता दें कि किसी बात को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने संविदा कर्मी नरेंद्र त्यागी की सेवा को समाप्त कर दिया था जिसके बाद से ही संविदा कर्मी धरने पर बैठ गए जिनकी मांग है कि जल्द से जल्द संविदा कर्मी नरेंद्र त्यागी को बहाल किया जाए। ऐसा न करने पर उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह भूख हड़ताल करेंगे। इस दौरान मोहन शर्मा, कपिल शर्मा समेत विभिन्न संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन किया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























