हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ): थाना हापुड देहात पुलिस ने बिजली का तार चोरी करने के आरोप में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चार बंडल एल्युमीनियम तार ,सीढी व चोरी में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं तार चोरों/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने एक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए धारा 136(1)ए,137 विद्युत अधिनियम के तहत दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से चोरी का विद्युत तार, एक सीढ़ी व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की है।आरोपी गांव गवा गजरौला का पुष्पेन्द्र तथा मिसल गढी मसूरी का अनिकेत है।पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है।
125 रु की राखी खरीदने पर 50 रु का गिफ्ट फ्री: 9927143205





























