👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला इंद्रगढ़ी में बुधवार को बिजली का एक खंभा अचानक एक ओर झुक गया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बिजली के खंभे के सामने स्थित भवन की छत पर तारों की बैसाखी के सहारे खम्भा टिक गया। आसपास मौजूद लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि संबंधित विभाग मामले में लापरवाही बरत रहा है और समय पर खम्भे को दुरुस्त नहीं करता। यह खंभा काफी समय पहले गल गया था। यदि इसे दुरुस्त किया जाता तो यह स्थिति पैदा ना होती। फिलहाल आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है जिससे लोगों में काफी नाराजगी है।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065































