👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नगलाबड में जर्जर अवस्था में खड़ा विद्युत पोल कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है. गांव में जर्जर अवस्था में खड़ा यह विद्युत पोल किसी की जान ले सकता है. हादसों को निमंत्रण देने वाले इस विद्युत पोल को सही नहीं किया गया तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती है. राशन डीलर की दुकान के पास स्थित विद्युत पोल काफी खराब हालत में खड़ा है जिसके पास से सैकड़ों वाहन गुजरते हैं. विभाग के अधिकारियों ने जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं दिया तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती है.


























