👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली में मुख्य हिम्मतपुर रोड पर मौजूद एक धर्म कांटे पर मौजूद कर्मियों की जान आफत में है. धर्म कांटे में खड़ा विद्युत पोल कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है. धर्म कांटे से कुछ ही दूरी से गुजर रही विद्युत लाइन हादसे का कारण बन सकती है. धर्म कांटे के संचालक ने मांग की है कि जल्द से जल्द बिजली विभाग उनकी समस्या का समाधान करें वरना बारिश के दौरान यह हादसा हो सकता है. धर्म कांटे पर मौजूद लोगों ने एक वीडियो के जरिए मामले से अवगत कराया है.

























