👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला कसेरठ बाजार में स्थित कबाड़ी वाली गली में बिजली का एक खंभा लगातार जर्जर होता जा रहा है जो कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों ने मामले में बिजली विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है।
आपको बता दें कि हापुड़ के मोहल्ला कसेरठ बाजार में बिजली का खंभा नीचे की ओर से दिन पर दिन गलता जा रहा है। जंग लगने के कारण यह जर्जर होता जा रहा है जिसकी वजह से स्थानीय लोगों में चिंता की स्थिति बनी हुई है। कबाड़ी बाजार वाली गली में इस खंभे की वजह से लोग बेहद चिंतित हैं। इनका कहना है कि बिजली विभाग को मामले में उचित कार्रवाई करनी चाहिए जिससे हादसा होने से टल जाए।
MBBS/MD/MS के लिए SIMS में ले दाखिला: 8859112733

































