
👁 0 views Views
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के डेलिगेट्स के चुनाव जारी
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): सहकारी गन्ना विकास समिति के प्रतिनिधियों के लिए चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रहे हैं। 68 गांव के 133 प्रतिनिधियों के लिए गुरुवार की सुबह 8:00 बजे मतदान शुरू हुआ। आरएसके इंटर कॉलेज, हापुड़, धौलाना समिति में मतदान हो रहा है। तीनों समितियों के 68 गांव में 133 प्रतिनिधि चुनने के लिए करीब 19 हजार किसान मतदान में हिस्सा लेंगे। विकास भवन में ढाई सौ कर्मचारियों को मंगलवार को प्रशिक्षण दिया गया।
जनपद हापुड़ में कुल 501 प्रतिनिधि चुने जाने हैं जो बाद में डायरेक्ट चुनेंगे। उसके बाद चुने गए डायरेक्टर मिलकर अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। चुनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात है।




























