हापुड़, सीमन/सूवि (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे मतदान शुरू हो गया। जनपद हापुड़ में सुबह 11 बजे तक कुल 27.19% मतदान हुआ जबकि सुबह 9 बजे जिले में 13.78% मतदान हुआ था। सुबह 9 बजे तक हापुड़ विधानसभा में 13.96%, गढ़ विधानसभा में 13.70% और धौलाना विधानसभा में 14% वोटिंग प्रतिशत मतदान का आंकड़ा सामने आया था। पहली बार अपने मत का प्रयोग करने वाले फर्स्ट टाइम वोटरों में भी अलग उत्साह देखने को मिल रहा है।
आपको बताते चलें कि जनपद हापुड़ में दूसरे चरण के तहत शुक्रवार की सुबह 7:00 वोटिंग शुरू हुई जो कि शाम 6:00 बजे तक चलेगी। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं का विभाग खास ख्याल रख रहा है जिन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अमरपुरा इमटोरी में बने पोलिंग बूथ पर वोट डालने आई बुजुर्ग महिला का सहारा बनी महिला पुलिसकर्मी जिनके इस कदम की लगातार सरहाना की जा रही है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288


























