हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए गुरुवार की सुबह 7 बजे 1235 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरु हुआ।
गांव की सरकार चुनने के लिए गुरुवार की सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइनें लग गई।
मतदान में महिलाएं भी पीछे नहीं रही और बढ़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंच कर लाइन में लग गई। पुलिस सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करा रही थी।
एक 90 वर्षीया वृद्धा भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंची।
जिन युवतियों को प्रथम बार वोट डालने का अवसर मिला उन्होंने अंगुली पर निशान दिखाकर हर्ष व्यक्त किया और अन्य को मत देने के लिए प्रेरित किया।
मतदान केंद्रों के गेट पर सैनेटाइजर की व्यवस्था की गई और उन्हीं मतदाताओं को प्रवेश दिया गया,जो मुहं पर मास्क लगाए थे।

































