हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मैजिस्ट्रेट हापुड़ अनुज सिंह ने जनपद के सभी नागरिकों का आह्वान करते हुए उन्हें जानकारी दी है कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जनपद हापुड़ में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रेक्षकगणों की नियुक्ति कर दी गई है। उन्होंने माननीय प्रेक्षक की विस्तृत जानकारी देते हुए अवगत कराया कि 58 धौलाना एवं 59 हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए संदीप आर राठौड़ को नियुक्त किया गया है, इनका मोबाइल नंबर 7906917219 है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट ने समस्त जनपद वासियों का आह्वान करते हुए कहा है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के संबंध में यदि किसी प्रकार की कोई भी शिकायत या आपत्ति हो तो संबंधित प्रेक्षक को जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है। माननीय प्रेक्षक मेरठ रोड सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस के अतिथि गृह में चुनाव के संबंध में शिकायत एवं आपत्ति होने पर आम नागरिकों से दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक कक्ष संख्या 01 में मिलने का समय निर्धारित किया गया है।



























