हापुड़ के जैन कन्या पाठशाला की चुनाव प्रक्रिया बाधित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के जैन समाज द्वारा संचालित श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कालेज की प्रबंध समिति के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई। कार्यक्रम के तहत मतदान व मतगणना की तिथि 28 जनवरी को मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ शुरु होनी है। प्रबंध समिति के चुनाव विधि पूर्वक पूरा कराने के लिए मारवाड़ इंटर कालेज पिलखुवा के प्रधानाचार्य राजेश कुमार व नियुक्त किया। सोमवार, 15 जनवरी को चुनाव अधिकारी राजेश कुमार व जैन समाज के गणमान्य लोग मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर विद्यालय पहुंचे तो वे उस समय हक्का-बक्का रह गए, जब उन्होंने विद्यालय के गेट पर ताला लटका देखा।
चुनाव अधिकारी राजेश कुमार ने विद्यालय गेट पर ताला लटका होने को चुनाव प्रक्रिया में बाधा माना है। विद्यालय का गेट न खुलन तथा मतदाता सूची का सार्वजनिक न होने से जैन समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। जैन समाज के नागरिकों ने चुनाव प्रक्रिया को विधि पूर्वक संचालित करने की मांग की है। यह चुनाव प्रधान, उप प्रधान, प्रबंधक, उपप्रबंधक, कोषाध्यक्ष व सदस्यों के लिए वर्ष-2024 से 2027 तक के लिए होना है जिसके खेमेबाजी शुरु हो चुकी है।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065






























