
गौशाला के कनिष्ठ उपप्रधान व सदस्यों का चुनाव 14 सितम्बर को
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री पंचायती गौशाला हापुड़ की प्रबंध समिति के कनिष्ठ उपप्रधान व समिति के 22 सदस्यों के लिए चुनाव होना तय है। यह मतदान 14 सितम्बर-2025 को हापुड़ के एस एस वी इन्टर कालेज परिसर में होगा तथा मत गणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
प्रधान पद पर सुरेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपप्रधान पद पर राजीव गर्ग, मंत्री पद पर सचिन गोयल, वरिष्ठ उपमंत्री वैभव गुप्ता, कनिष्ठ उपमंत्री विभोर गोयल, कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, लेखा निरीक्षक विपुल अग्रवाल तथा उप लेखा निरीक्षक अनुज कुमार गर्ग का सर्वसम्मति से चुना जाना तय है। जिस की विधिवत घोषणा चुनाव अधिकारी विजय कुमार गर्ग द्वारा 14 सितम्बर को की जाएगी।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926




























