👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका में पिछले कई सालों से तैनात सफाई निरीक्षक के स्थानांतरण की मांग को मुख्य निर्वाचन आयोग ने संज्ञान में लिया है। नगर पालिका सभासद के शिकायती पत्र भेजने के बाद मुख्य निर्वाचन आयोग ने जिलाधिकारी को गंभीरता से मामले का निस्तारण करने का आदेश दिया है। अखिल सफाई मजदूर कांग्रेस की नगर शाखा अध्यक्ष ममता सूद ने कुछ दिन पहले मुख्य निर्वाचन आयोग को एक शिकायती पत्र भेजा था। ममता सूद के शिकायती पत्र को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जल्द से जल्द शिकायत का निस्तारण कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए

































