हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सर्वोदय नगर हनुमान मंदिर के सामने एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान 70 वर्षीय मूर्ति देवी निवासी मोहल्ला सर्वोदय नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।
मूर्ति देवी मंगलवार की सुबह किसी काम से घर से निकली थी। जैसे ही वह हनुमान मंदिर के सामने पहुंची तो एक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया।
शादी समारोह में हलवाई के लिए संपर्क करें : 9219157295

























