
लिवर, गुर्दे व आंतों से जुड़ी बीमारी से ग्रसित बुजुर्ग सरकारी अस्पताल में उपचार कराने के बाद स्वस्थ
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गंभीर बीमारी से पहुंच रहे मरीज भी स्वस्थ हो रहे हैं। लीवर की बीमारी से पीड़ित एक व्यक्ति सरकारी अस्पताल पहुंचा जिसे उपचार के बाद काफी राहत मिली है। ऐसे में ठीक हुए मरीज ने अन्य लोगों को भी सरकारी अस्पताल में उपचार कराने की सलाह दी है।
71 वर्षीय जगदीश सिंह निवासी जहांगीराबाद को लिवर, गुर्दे, इंफेक्शन और आंतों से जुड़ी बीमारी से पीड़ित थे। इसके बाद उन्होंने नोएडा में उपचार कराया लेकिन राहत नहीं मिली। वह हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सरकारी अस्पताल में पहुंचे जहां उनका सफल उपचार हुआ। इस दौरान उन्होंने फिजिशियन डॉक्टर अशरफ अली, शासन की योजनाओं का आभार जताया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





























