👁 0 views Views
पुलिस के सेवा भाव से बुजुर्ग हुए गद-गद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र शर्मा व थाना प्रभारी सुमन कुमार ने गांव सिखैड़ा में स्थित अपना घर आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को दीपावली की शाम को अल्पाहार कराया और उनके साथ दीपावली की खुशियां मनाई। बुजुर्गों के बीच सेवा भाव पुलिस वालों को देखकर बुजुर्गों की आंखें भी नम हो गई और उन्होंने सभी को आशीर्वाद दिया। इसके अतिरिक्त सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस ने अपने-अपने इलाकें में निर्धन बस्तियों में जाकर उन्हें दीपावली पर्व की मिठाई व उपहार वितरित किए।
विक्रांत मोटर्स लाए हैं दिवाली ऑफर, कार की सर्विस कराने पर लेबर चार्ज फ्री: 9719650635































